×

Human Nature Facts: भाग्यशाली पुरुषों में दिखने वाली 7 पहचान

Human Nature Facts: ज़िंदगी में बहुत से पुरुष मेहनत करते हैं, संघर्ष करते हैं, लेकिन हर किसी के हिस्से में किस्मत का साथ नहीं आता। भाग्यशाली पुरुष वह नहीं होता जो पैदा होते ही अमीर हो, बल्कि वह होता है जिसके जीवन में धीरे-धीरे रास्ते अपने-आप खुलने लगते हैं। हमारे बुज़ुर्ग कहा करते थे कि कुछ पहचान ऐसी होती हैं, जो बिना बताए ही यह साफ कर देती हैं कि यह आदमी आगे चलकर ज़रूर संभलेगा। नीचे उन्हीं 7 पहचान को विस्तार से बताया अवम समझाया गया है , जिससे आप भाग्यशाली की पहचान कर सकते हैं।

पहचान 1. जिस पुरुष के छाती पर बाल होते हैं।
देहात में आज भी यह मान्यता है कि जिस पुरुष के छाती पर बाल होते हैं, उसमें अंदर से मजबूती ज़्यादा होती है। ऐसे पुरुष में सहनशक्ति, साहस और ज़िम्मेदारी निभाने का माद्दा देखा जाता है। यह सिर्फ़ शरीर की बनावट नहीं, बल्कि उसके स्वभाव में झलकने वाली बात है। ऐसे लोग मुश्किल समय में भागते नहीं, बल्कि डटे रहते हैं। परिवार की जिम्मेदारी हो या हालात की मार, ये पुरुष धीरे-धीरे सब संभाल लेते हैं।

पहचान 2. जिस पुरुष का सामान छोटा और सादा होता है।
भाग्यशाली पुरुष दिखावे में नहीं जीता। उसका पहनावा साधारण होता है, सामान सीमित होता है और ज़रूरत से ज़्यादा जमा करने की आदत नहीं होती। वह जानता है कि दिखावे की चीज़ें आदमी को अंदर से खोखला बना देती हैं। ऐसे पुरुष फालतू खर्च से बचते हैं और जरूरत पड़ने पर पैसा काम में लगा पाते हैं। यही समझ आगे चलकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है।

पहचान 3. जो पुरुष अपने माता-पिता का दिल से सम्मान करता है।
जिस पुरुष की ज़ुबान से माता-पिता के लिए बुरा शब्द नहीं निकलता, उसे भाग्य का साथ मिलना तय माना जाता है। ऐसे पुरुष भले शुरू में संघर्ष करें, लेकिन समय के साथ उनके रास्ते खुलते चले जाते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद उसकी ढाल बन जाता है। वह बड़ी गलतियों से बच जाता है और ज़िंदगी में ठोकरें कम खाता है।

पहचान 4. जो पुरुष मेहनत से पीछे नहीं हटता।
भाग्यशाली पुरुष काम को छोटा-बड़ा नहीं देखता। वह यह नहीं सोचता कि लोग क्या कहेंगे, बल्कि यह सोचता है कि काम पूरा कैसे होगा। चाहे मेहनताना कम हो, चाहे मेहनत ज़्यादा — वह काम से भागता नहीं। शुरुआत में ऐसे लोग साधारण दिखते हैं, लेकिन समय के साथ उनकी मेहनत रंग लाती है और वही लोग आगे निकल जाते हैं।

पहचान 5. जो पुरुष अपनी बात और वचन पर कायम रहता है।
जिस आदमी की बात पर लोग भरोसा करने लगें, समझ लो उसमें कुछ खास है। भाग्यशाली पुरुष झूठे वादे नहीं करता। अगर उसने किसी से कुछ कह दिया, तो उसे निभाने की पूरी कोशिश करता है। समाज में ऐसे व्यक्ति की इज़्ज़त अपने-आप बन जाती है। और इज़्ज़त ही वह पूँजी है, जो पैसे से कहीं ज़्यादा काम आती है।

पहचान 6. जो पुरुष गलत संगत से खुद को दूर रखता है।
भाग्यशाली पुरुष यह अच्छी तरह समझता है कि किसके साथ बैठना है और किससे दूरी बनानी है। वह शराब, जुआ, बेकार की आवारागर्दी और गलत आदतों से खुद को बचाकर रखता है। वह जानता है कि गलत संगत अच्छे इंसान को भी बर्बाद कर सकती है। यही समझ उसे ज़िंदगी में बड़े नुकसान से बचा लेती है।

पहचान 7. जो पुरुष बुरे समय में भी सब्र नहीं छोड़ता।
जिस पुरुष में धैर्य होता है, वही असली मायने में भाग्यशाली होता है। जब हालात बिगड़ते हैं, तब भी वह रो-धोकर हार नहीं मानता। वह जानता है कि बुरा समय हमेशा नहीं रहता। वह धीरे-धीरे हालात को समझता है, सीखता है और फिर आगे बढ़ता है। यही सब्र एक दिन उसे उस मुकाम तक पहुँचा देता है, जहाँ पहुँचने की उसने कल्पना भी नहीं की होती।

Disclaimer:
यह लेख समाज में प्रचलित मान्यताओं, जीवन के अनुभवों और आम समझ पर आधारित है। इसका उद्देश्य किसी को छोटा या बड़ा साबित करना नहीं है। हर व्यक्ति की ज़िंदगी और परिस्थितियाँ अलग-अलग होती हैं। इन बातों को मार्गदर्शन के रूप में लें, अंतिम सत्य के रूप में नहीं।

Leave a Comment